फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंडर-14 व 17 के फाइनल एथलेटिक मुकाबलों ने लड़कियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
मीनाक्षी देवी को खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर मेडल पहनाकर सम्मानित करती मुख्य अति
विज्ञापन
-100 मीटर दौड़ में इनु देवी और शिल्पा ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के राजाराम सिंह मैदान में चल रही अंतर जोन खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-14 और 17 आयु वर्ग में लड़कियों के एथलेटिक के फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज पांच मई को हुआ था और 20 मई मंगलवार आखरी दिन रहा।
मंगलवार को सरकारी और निजी स्कूलों की 104 छात्राओं ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। अंतिम दिन सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुईं। एथलेटिक मीट सुबह नौ बजे आरंभ हुई और दोपहर दो बजे इसका समापन हुआ। इसमें दौड़, लांग जंप, हाई जंप, शाॅटपुट आदि के फाइनल मुकाबले हुए। अंडर-14 वर्ग लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल जनद्राडी की छात्रा इनु देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में हॉयर सेकेंडरी स्कूल दिहाड़ी की तानिया बनोतरा, 400 मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल थपलाल की कृतिका देवी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ के मुकाबले में मिडिल स्कूल थपलाल की रजनी देवी अव्वल रही। शॉटपुट में मिडिल स्कूल जनद्राडी की साक्षी देवी और लांग पुट में मिडिल स्कूल थपलाल की रजनी देवी ने प्रथम स्थान पाया। हाई जंप में मिडिल स्कूल जनद्राडी की छात्रा इनु देवी फाइनल मुकाबले में विजेता रही।
अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में गर्ल हाई स्कूल रामनगर की शिल्पा ठाकुर, 200 मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल जलोह की काजल देवी, 400 मीटर दौड़ में हाई स्कूल जनद्राडी की मीनाक्षी देवी, 800 मीटर दौड़ में हाई स्कूल सुनेतर की शिल्पा देवी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी के साथ शॉटपुट में गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर की सिमी देवी, लांग जंप में हाई सेकेंडरी स्कूल माडता की आरती देवी ने पहला स्थान हासिल किया। हाई जंप में हाई स्कूल जनद्राडी की निशा रानी ने प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला जीता। इस मौके पर अधिकारी पवन कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें