फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत वार्ड में हैंडपंप लगाने का पार्षदों ने किया विरोध

विज्ञापन
उधमपुर: नगर परिषद के प्रेसिडेंट द्वारा ली गई जनरल हाउस की बैठक. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को पार्षदों की जनरल हाउस की बैठक का हुई। इसमें वार्ड 11 में हैंडपंप लगाने को लेकर ही पार्षदों की नप अध्यक्ष के साथ बहस होती रही। इसके साथ शहर के विकास से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन नप अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान नप सीईओ अमित चौधरी और उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा भी मौजूद थे। बैठक में हैंडपंप लगाने के विषय पर सबसे अधिक बहस हुई। सरकार की तरफ से वार्ड 11 के लिए हैंडपंप मंजूर किया गया है। इसको गलती से किसी दूसरे वार्ड में लगाने का काम शुरू कर दिया गया। जब वार्ड 11 के पार्षद को इसका पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया।
बैठक के दौरान पैंथर्स पार्टी के पार्षद हैंडपंप को दूसरे स्थान पर लगाने का विरोध करते रहे। अध्यक्ष ने कहा कि हैंडपंप लगाने के लिए जो आदेश जारी किया था, उसमें इसको त्रिकुटा आइस फैक्ट्री के सामने लिखा गया था। इसको लगाना वार्ड 11 में पुराने डीआईजी कार्यालय के सामने था। यह इलाका भी फैक्ट्री के सामने पड़ता है। लेकिन, गलती से दूसरे वार्ड में काम शुरू कर दिया। इसके लिए निर्धारित स्थान को लेकर गलतफहमी हो गई और गलत स्थान पर काम शुरू कर दिया गया। लेकिन, जब इसका पता चला तो काम बंद करवा दिया। अब इसको मंजूर किए गए स्थान पर ही लगाया जाएगा। साथ ही बैठक में गलियों के निर्माण कार्य व शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें