फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीडीसी रामनगर में एनसीसी कैडेट्स का सम्मान, रैंक सेरेमनी में बांटी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी डिग्री कालेज रामनगर के एनसीसी यूनिट द्वारा वरिष्ठ कैडेट्स को सम्मानित करने एवं नवनियुक्त कैडेट्स को रैंक प्रदान करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. पीयूष कांत शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने एनसीसी प्रशिक्षण में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैडेट्स के उत्कृष्ट योगदान और अनुशासन को सराहा गया। कई कैडेट्स को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कैडेट नितिन कुमार को सीनियर अंडर ऑफिसर, कैडेट कामेश खजूरिया को अंडर ऑफिसर, कैडेट अरुण सिंह को सार्जेंट और कैडेट अतुल सिंह को कॉर्पोरल के पद से सम्मानित किया।

एसयूओ रिशभ बंद्राल को जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण के लिए सराहा गया जबकि कैडेट राहुल कुमार को थल सैनिक कैंप 2025 में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया। सूर्यवंश जम्वाल को रिपब्लिक डे परेड कैंप 2026 में प्रतिनिधित्व करने पर सम्मान मिला। यहां प्राचार्य प्रो. डॉ. भवनेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें