फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डिग्री काॅलेज मजालता में बस सेवा न होने से छात्राएं परेशान

विज्ञापन
मजालता। डिग्री कालेज में बस सेवा न होने पर प्राइवेट वाहन का इंतजार करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
मजालता। सरकारी डिग्री कॉलेज मजालता में छात्राओं को बस सुविधा उपलब्ध न होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में 200 से अधिक विद्यार्थी हैं। इनमें से 150 के करीब छात्राएं हैं। छात्राओं को अपने कॉलेज तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

ऐसे में छात्राओं सहित उनके परिवार के सदस्यों को भी चिंता बनी रहती है। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज दूर होने के कारण उन्हें ऑटो या प्राइवेट वाहन से आना जाना पड़ता है। इससे उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद होता है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि जल्द ही कॉलेज के लिए बस सुविधा शुरू की जाए।
छात्रा प्रीति का कहना है कि कॉलेज बस से हमें समय और पैसे दोनों की बचत होगी। छात्रा शालू देवी का कहना है कॉलेज बस से हमारी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक होने के साथ-साथ परिवार के सदस्य भी चिंतामुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें