उधमपुर। थाना उधमपुर की पुलिस ने शनिवार को सर्कुलर रोड पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 3.10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा तो पीछे मुड़ गया और भागने की कोशिश की। इस पर उसे काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन बरामद हुई। आरोपी अजय कुमार उर्फ अजू निवासी वार्ड नंबर 17 संतोषी माता मंदिर के पास, उधमपुर के खिलाफ थाना उधमपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद