शहीदी स्मारक पर बलिदानी पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पुलिस महिला अधिकारी।
उधमपुर। कठुआ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए सुरक्षाकर्मियों को मार्टियर्स चौक में श्रद्धांजलि दी गई है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में बलिदानियों की तस्वीरों के समक्ष फूल अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मगोत्रा ने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले चार पुलिस कर्मियों को उनकी श्रद्धांजलि है। उनकी बहादुरी और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम उनके दुख में शामिल हैं और उनके साथ खड़े हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे सुरक्षा बलों की बहादुरी और समर्पण को सलाम है।
मगोत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू में लगातार आतंकी हमले में आम लोग और सुरक्षाकर्मी शहीद हो रहे हैं लेकिन गृह मंत्रालय के पास आतंकवाद के खिलाफ कोई ठोस रणनीति नहीं है। संवाद