रामनगर। पुलिस टीम ने रामनगर-कुलवंता रोड पर एक वाहन से पांच गोवंश को मुक्त करवाया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन (जेके14जे-3697) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में पांच गोवंश लदे पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। चालक वाहन को सड़क पर ही छोड़कर मौके से भाग निकला। सभी गोवंश को वाहन से निकाल कर पुलिस ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद