फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज

विज्ञापन
उधमपुर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शपथ ग्रहण करते  कर्मचारी।
विज्ञापन
उधमपुर। अग्निशमन विभाग की ओर से सोमवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान स्मृति परेड और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अग्निशमन सेवा में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

विभाग के उधमपुर-रियासी रेंज के असिस्टेंट डायरेक्टर सर्वेश लंगेर के नेतृत्व में अग्निशमन टीम ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की। स्मृति परेड के माध्यम से शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लंगेर ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें अग्निशमन कर्मचारियों की ओर से शहर व क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों को आग से सुरक्षा और बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यह स्मृति दिवस 14 अप्रैल 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए हादसे में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की याद में मनाया जाता है। फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज जिसमें रुई की गांठे, विस्फोटक व युद्ध उपकरण भरे हुए थे। इसमें अकस्मात आग लग गई थी। आग बुझाते समय जहाज में विस्फोटक सामग्री होने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी आग की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे सप्ताह के दौरान स्कूल, काॅलेज सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। ताकि आगजनी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें