फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शादी के लिए सहायता राशि बढ़ाने पर जताया सरकार का आभार

विज्ञापन
नेकां सरकार जिंदाबादी के नारे लगाते यूनियन के सदस्य। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मजदूर दस्तकार यूनियन ने जिला प्रधान दर्शन मिस्त्री की अध्यक्षता में मासिक बैठक की। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। गरीबों के लिए हाल ही में शुरू की गई योजनाओं को लेकर सरकार का आभार व्यक्त किया गया। वहीं, दो मिनट का मौन रखकर कठुआ में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान ने कहा कि गरीब वर्ग की बेटियों की शादी के लिए पहले 50 हजार रुपये मिलते थे। लेकिन अब सरकार ने राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है। दिव्यांगों की पेंशन को भी बढ़ा दिया गया है। महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निशुल्क सफर की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए वे सरकार का आभार जताते हैं। ऐसे कदमों से गरीब व मजदूरों में आशा की नई किरण जगी है कि अब उनकी मांगें पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें