फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविका नदी से हटाया कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए टीम देविका की ओर से रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसमें युवाओं सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद नदी के संरक्षण के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले उधमपुर के युवाओं ने डीसी इंदु कंवल चिब के साथ मिलकर देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर सफाई अभियान की शुरूआत की थी। इसके तहत हर रविवार को डीसी की अध्यक्षता में सफाई करने के साथ ही प्रदूषण मुक्त करने के लिए रणनीति बनाई जाती है। इसी कड़ी में यह अभियान रविवार को भी जारी रहा। सुबह सात बजे से दोपहर तक नदी से गंदगी निकाली गई। साथ ही अभियान में ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए चर्चा की। युवाओं ने कहा कि वह सफाई करने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा संख्या में लोग जुड़ेंगे, उतनी जल्द देविका को प्रदूषण मुक्त किया जा सकता है। सफाई अभियान में भी लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इससे आने वाले दिनों में अभियान को तेज करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें