फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड नंबर सात की गली संकरी, रेलिंग भी नहीं

विज्ञापन
चिनैनी के वार्ड नंबर 7 को जाने वाली गली दयनीय हालत। रेलिंग भी नहीं लगी है। 
विज्ञापन
- हर समय रहता है हादसे की अंदेशा
विज्ञापन

चिनैनी। चिनैनी कस्बे के वार्ड नंबर सात में धनास मार्ग से गर्ल्स हाई स्कूल को जोड़ने वाली गली की खस्ताहालत से स्थानीय लोग परेशान हैं। इसी मार्ग का इस्तेमाल कर रहे विद्यार्थियों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
वार्ड वासियों ने कहा कि गली की हालत में सुधार किया जाए ताकि लोगों की आवाजाही आसान बन सके। स्थानीय निवासी मदनलाल, अशोक कुमार जबकि छात्र राजेश कुमार ने बताया कि धनास मार्ग से वार्ड नंबर सात को जोड़ने वाली गली करीब 50 मीटर लंबी है, लेकिन गली की हालत दयनीय है, साथ ही ये संकरी भी है। रेलिंग ना होने के कारण हर समय हादसे का भी अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गली से हर रोज सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की आवाजाही तो होती ही है, इसके अलावा गर्ल्स हाई स्कूल के विद्यार्थी और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी इसी गली से होकर वार्ड नंबर सात में स्थित कॉलेज तथा स्कूल में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि गली की मरम्मत करवाई जाए। साथ ही एक सड़क भी बनाई जानी चाहिए।

कोट.... वार्ड नंबर सात की गली को नए प्लान में रखा जाएगा, ताकि उसकी हालत में सुधार किया जा सके। साथ ही इस गली में रेलिंग भी लगाई जा सके।

- नितिन गुप्ता, ईओ, नगर पलिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें