उधमपुर। ईदगाह जामिया मस्जिद डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष शेख तनवीर ने सभी लोगों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न मस्जिदाें में अलग-अलग समय पर अदा होने वाली ईद की नमाज के बारे में जानकारी दी है। जामिया मस्जिद ईदगाह, आदर्श कॉलोनी में ईद की नमाज सुबह 9:30 बजे, जामिया मस्जिद सैला तालाब में सुबह 8:30 बजे, ईदगाह हरितयान में 8:30 ,जामिया मस्जिद लाटी में सुबह 8 बजे, जामा मस्जिद चिनैनी में सुबह 8:30 बजे, ईदगाह सीन गला में 8:30 बजे, जामिया मस्जिद बट्टलबालिया में 8:30 बजे, जमिया मस्जिद समरोली 8:00 बजे, जामा मस्जिद क्रिमची में सुबह 8:30 बजे, जामिया मस्जिद, जामा मस्जिद लाड़ में 8:30 बजे, ईदगाह मुत्तल 8:30 बजे, जामिया मस्जिद पंचैरी सुबह 9:00 बजे, जामिया मस्जिद संयोट सुबह 8:30 बजे, जामिया मस्जिद दंदयाल 8:30 बजे व जामिया मस्जिद दुबी गली सुबह 9:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। संवाद