फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अब नहीं भरेगा वार्ड में बारिश का पानी, नालियों से होगा बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आठ साल पहले नगर परिषद के अधीन आए वार्ड नंबर 21 में पड़ते नगरोटा में नालियां बनाने का कार्य शुरू होने से वार्डवासियों मेेें खुशी की लहर है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि आठ साल पहले यह क्षेत्र ब्लॉक के अधीन था। इसके बाद यह नगर परिषद के अधीन आते ही वार्ड नंबर 21 बनाया गया। उन्होंने कहा कि उसके बाद से ही क्षेत्र के लोगों में एक उम्मीद जगी थी कि अब क्षेत्र का विकास होगा और आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में नालियां न होने की वजह से बारिश के दिनों में सारा पानी सड़कों के बीच आ जाता था। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों का कहना था कि नालियां बनने के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। क्षेत्र की आबादी भी लगभग चार हजार के करीब है। इसके चलते वार्ड में आ रही समस्याओं के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


गिरधारी लाल का कहना था कि जब से यह क्षेत्र नगर परिषद के अधीन आया है, तब से लेकर आज तक यहां की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि पहले पानी की काफी किल्लत रहने के चलते कई बार जलशक्ति विभाग व नगर परिषद के आला अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बाद पानी की समस्या का समाधान हुआ था।

उत्तम चंद के अनुसार वार्ड तो बन गया है लेकिन सिवाय डोर टू डोर सेवा के उन्हें कुछ नहीं मिला है। हालांकि वार्ड में समस्याओं का अंबार है लेकिन उसके बावजूद लोग समस्या के समाधान होने का पिछले आठ सालों से इंतजार कर रहे हैं हालांकि वार्ड के मेन रोड पर सड़क किनारे नालियों का निर्माण शुरू किया गया है। इसके लिए वे डीसी का आभार प्रकट करते हैं।

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड में अभी भी कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि नालियों का निर्माण कार्य शुरू होने से उन्हें उम्मीद जगी है कि अब वार्ड की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा। उन्होंने बताया कि वार्ड में कई गलियां क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विक्की कुमार का कहना था कि अभी भी वार्ड में कई समस्याएं हैं क्योंकि वार्ड में अभी भी कई गलियां व नालियां बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि हम नगर परिषद व प्रशासन से मांग करते हैं कि वार्ड में आ रही अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क के बीचोंबीच सेंटर ड्रेन निकालकर पाइप डाली जाए ताकि बारिश के दिनों में लोगों के घरों में आने वाला पानी सीधा नाली में जाए।
विज्ञापन


इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र ढींगरा का कहना था कि नगर परिषद की ओर से अभी नालियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। आने वाले दिनों में वार्ड में आ रही अन्य समस्याओं का भी समाधान कर दिया जाएगा।

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें