फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धूमधाम से मनाया गद्दी सभा का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ऑल जम्मू-कश्मीर गद्दी सभा का 44वां स्थापना दिवस रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। जम्मू प्रांत, डोडा और बसोहली से बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गद्दी समाज को एक मंच पर लाना और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

सभा के संस्थापक सदस्य बाल कृष्ण ने बताया कि वर्ष 1982 में कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से गद्दी संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि चिनैनी और रामनगर के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और सुनील भारद्वाज रहे। आईएएस अधिकारी अमित शर्मा ने जनगणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन समाज के उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें