फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में शहीद हुए जवान को अंतिम विदाई

Tue, 10 May 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
कुपवाड़ा में मच्छेल सेक्टर के पास ही नाले में फिसलने से किशोरी लाल की मौत हो गई थी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कुपवाड़ा में शहीद हुए सेना के जवान किशोरी लाल राठौड़ का सैन्य सम्मान के साथ द्राबशाला के पास चिनाब किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। किश्तवाड़ स्थित सेना के कमांडर 9 सेक्टर ब्रिगेडियर आशीत वाजपेयी और एसएसपी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उमड़े थे।
विज्ञापन


गौरतलब होे कि कश्मीर के कुपवाड़ा में मच्छेल सेक्टर के पास ही नाले में फिसलने से किशोरी लाल की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि इनके सिर पर गहरी चोट लगी थी। रविवार को इस जवान के पार्थिव शरीर को हेलीकाप्टर से किश्तवाड़ पहुंचाया गया था। यहां से फिर उसे उनके पैतृक गांव ले जाया गया।

रविवार को देर हो जाने के कारण सोमवार की सुबह साढे़ दस बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। पिता के नहीं थम रहे थे आंसू अपने इकलौते पुत्र की अंतिम विदाई के समय पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन


एक तरफ उनको इतना संतोष था उनका बेटा देश की सेवा करते-करते अपना प्राण को न्यौछावर किया, लेकिन कलेजे के टुकड़े को खोने का गम उन्हें तोड़ भी रहा था। सेना कमांडर आशीत वाजपेयी ने जवान के पिता को ढांढस बंधा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें