फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जोश और देशभक्ति का जज्बा

Fri, 24 Jan 2025 11:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
तिरंगे को सलामी देते एडीडीसी राजेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
एडीडीसी राजेंद्र सिंह ने ली रिहर्सल परेड की सलामी, मार्च पास्ट में 38 और सांस्कृतिक प्रस्तुति में आठ टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय पीजी काॅलेज बॉयज के मैदान में शुक्रवार गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राें और जवानों में जोश व देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।
एडीडीसी राजेंद्र सिंह ने सुबह 9:55 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस बैंड, सीआरपीएफ, एसकेपीए, जिला पुलिस सहित एनसीसी की नौ टुकड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद विभिन्न स्कूल एवं काॅलेज छात्रों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान मार्च पास्ट में कुल 38 टुकड़ियां, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में 8 शिक्षण संस्थान प्रस्तुति देंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान समारोह स्थल और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीडीसी ने बताया कि भारत संविधान को अपनाने के बाद एक गणतंत्र बन गया, जिसने वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल नींव रखी। यह स्वतंत्रता और लोकतंत्र उन स्वतंत्रता सेनानियों के कारण हासिल हुआ है, जिन्होंने अपना सब कुछ पीछे छोड़ दिया और एक सामान्य लक्ष्य के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। इस मौके पर जिला यूथ सर्विसेस एंड स्पोटर्स विभाग के जिला अधिकारी रमेश चंद्र मिश्रा, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रहलाद शर्मा, एडीसी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री लेंगे परेड की सलामी : रविवार को होने वाले मुख्य समारोह में जलशक्ति विभाग के मंत्री जावेद अहमद राणा सुबह 9.55 बजे तिरंगा फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे। समारोह के सफल आयोजन के लिए समारोह स्थल सहित पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान डाकबंगला से लेकर डिग्री काॅलेज रोड पर बिना अनुमति के वाहनाें की आवाजाही बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें