किश्तवाड़ में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में माैजूद छात्र। संवाद
- फोटो : kishatwad
किश्तवाड़। ऐतिहासिक चौगान ग्राउंड किश्तवाड़ में फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान एडीसी पवन कोतवाल ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसमें सीआरपीएफ, पुलिस, सीआईएसएफ, आईआरपी, जीडीसी के एनसीसी (सीनियर डिवीजन), वन सुरक्षा बल, होम गार्ड और स्कूली बच्चों की टुकड़ियां शामिल रही। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर डिप्टी एसपी सुमित कुमार ने किया। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने थीम आधारित प्रदर्शन करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
एडीसी ने भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों-अखंडता, संप्रभुता, बंधुत्व और भाईचारे के साथ-साथ वोट देने के अधिकार पर जोर दिया। उन्होंने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम, आयुष्मान भारत और पीएमएवाई जैसी नागरिक-केंद्रित कल्याण पहलों की सफलता पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वच्छ भारत शपथ एवं चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में एएसपी पवन शर्मा, पीओ आईसीडीएस ऋषि कुमार शर्मा, सीपीओ शाहनवाज बाली, एसीआर इदरीस लोन, एसडीएम पाडर अमित कुमार, डीएसडब्ल्यूओ जुबैर अहमद, डीआईओ डॉ. कुलदीप कुमार और ईओ सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। संवाद