उधमपुर। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत खेल विभाग की ओर से जगानू ब्लॉक में साइकिल रैली निकाली गई। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के समर्थन में नारे लगा कर महिला का गुणगान किया। रैली में 150 विद्यार्थियों सहित स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया।
रैली हायर सेकेंडरी जगानू से शुरू होकर बस स्टैंड से होते हुए स्कूल परिसर में संपन्न हुई है। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और देशभक्ति के नारे लगाकर की गई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह और जेडपीइओ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को जल संरक्षण, प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और नशाखोरी से दूर रहने आदि के बारे में जागरूक किया। बीडीसी सदस्य संजीत शर्मा ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई देते हुए सभी से कोविड-19 एसओपी का पालन करने की अपील की।
स्कूल की प्रिंसिपल सत्या देवी, हाई स्कूल जगानू के हेडमास्टर सागर चंद, मिडिल स्कूल जगानू के हेडमास्टर कृष्ण लाल, सरपंच सहदेव, नायब सरपंच मोहन लाल, एनजीओ चिल्ड्रेन सेवा समिति के राकेश शर्मा, रमेश चंद्र, संजीव कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, करुण मगोत्रा, जतिन सेठी, संजीव खजुराहे आदि मौजूद रहे।