फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3869 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ वैक्सीन लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जाने लगी है। सोमवार को शाम तक कुल 3869 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी थी। सरकार ने 15 दिन के अंदर 45 से 60 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

सोमवार से जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया है। इसके लिए अब सेंटर की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। अब छुट्टी के दिन भी वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। सोमवार को एक दिन में सबसे अधिक 3869 लोगों को वैक्सीन लगाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वैक्सीन देने का काम सुबह नौ बजे शुरू कर दिया था और फिर इसके बाद यह काम शाम तक चलता रहा। शाम तक जिले में 45 से 60 आयु वर्ग के 2432 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सात फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज और 123 को दूसरी डोज दी गई।
11 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई। 1068 वरिष्ठ नागरिकों को पहली डोज और 228 को दूसरी डोज दी गई। जानकारी अनुसार जिले में अगले कुछ दिन वैक्सीन देने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। सरकार से स्वास्थ्य विभाग को निर्देश मिले हैं कि 15 दिन के अंदर जिले में रहने वाले सभी 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने का काम पूरा करना है। इसके बाद दूसरा लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें