फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समागम में दिया भाईचारे का संदेश

Tue, 09 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बट्टलवालियां क्षेत्र में निरंकारी मिशन द्वारा विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। इसमें गुरु के दर्शन के लिए अनुयायियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी में गुरु की एक झलक पाने की होड़ सी लगी हुई थी। समागम में गुरु बाबा हरदेव सिंह ने भक्तों को मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन


शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बट्टलवालियां क्षेत्र में निरंकारी मिशन के गुरु हरदेव सिंह ने लोगों को मानवता को अखंड बनाने के लिए प्रयास करने को कहा। इस अवसर पर जोनल संयोजक वीपी सिंह ने कहा कि उधमपुर में निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों को सालों से गुरु की कृपा का इंतजार था।

गुरु के दर्शन पाने के लिए कई दिन से निरंकारी सेवादल के लोग तैयारियों में जुटे थे। समागम को सफल बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। समागम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि उनका मिशन पूरे विश्व में शांति का संदेश देता है।
विज्ञापन


मिशन का मूल आधार निरंकार प्रभु को जानना और पूरे विश्व में मानवता की सेवा करना है। गुरु ने कहा कि आज के समय में हर कोई अपने मन में बैर भाव लेकर घूम रहा है। प्रेम ही भाईचारे और मानवता का आधार है। संत निरंकारी मिशन मानवता की भावना से युक्त होकर सत्य का संदेश पूरे विश्व में पहुंचा रहा है।

इस अवसर पर संत समागम में भाग लेने के लिए राज्य के कई कोनों से हजारों श्रद्धालु समागम में पहुंचे। भक्तों को समागम स्थल तक पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न चौकों पर मुफत बस सेवा का भी प्रबंध मिशन द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें