फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से शहर में चार टीकाकरण केंद्र बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वैक्सीनेशन प्रक्रिया जोरशोर से जारी है, लेकिन दवा की कमी के कारण शहर में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए शहर में बनाए गए चार केंद्रों को बंद कर दिया गया है। इस कारण व्यवसाय, कंस्ट्रक्शन एजेंसी, सरकारी कर्मचारियों व अन्य व्यवसाय के जुड़े लोगों का शनिवार को टीका नहीं लग पाया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनको जितना लक्ष्य दिया गया था, उसको पूरा कर लिया है। जो लोग बचे हैं तो उनको आगामी दिनों में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने 25 मई को अभियान की शुरूआत की गई थी। उधमपुर में इसके लिए शहर व ग्रामीण इलाकों में 25 सेंटर बनाए गए है। इस अभियान में दुकानदार, बारबर, होटल व ढाबा कर्मचारी व अन्य कई व्यवसाय से जुड़े लोगों सहित सरकारी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शनिवार को भी वैक्सीन दी जानी थी। दुकानदार जब शहर में बनाए गए चार वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचे तो वहां बाहर दीवार पर पोस्टर चस्पां था। इसमें लिखा था कि शनिवार को वैक्सीनेशन नहीं होगा। इसके बाद दुकानदार निराश होकर लौट गए। इसके बाद उन्होंने व्यापार मंडल के साथ संपर्क किया। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बताया कि इसको लेकर डीसी उधमपुर के साथ बात की गई है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बचे हुए दुकानदारों को जल्द ही टीका लगाया जाएगा। चार वैक्सीनेशन सेंटर को बंद करने का कारण क्या है, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। विशेष अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग को सरकार की तरफ से 25 हजार वैक्सीनेशन का स्टाक दिया गया था।
इस अभियान में 25 हजार को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीन कम होने के कारण शनिवार को शहर के चार सेंटर बंद करने पड़े हैं। इनके लिए फिर से एक दिन के लिए अभियान छेड़ कर वैक्सीन लगाई जाएगी। रामनगर, चिनैनी व अन्य कई ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मोहम्मद यासीन, डीएचओ, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें