रामबन। बनिहाल पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर टनल इलाके में शुक्रवार रात श्रीनगर से जम्मू जा रहे एक ट्रक से नौ किलोग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्र ने बताया कि जवाहर टनल में नियमित नाका चेकिंग के दौरान जम्मू जाने वाले एक ट्रक नंबर जेके08एफ-2236 से तलाशी के दौरान ट्रक से नौ किलोग्राम भुक्की बरामद की पुलिस का कहना है कि ट्रक के चालक की ऊग राजबाग कठुआ निवासी अजीत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अपराध में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ थाना बनिहाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।