कार और बस में रविवार की शाम को हुई भिड़ंत में चार जख्मी हो गए। गंभीर रूप से एक घायल को जीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही बस (जेके 02 एएम 9495) कराड़ प्रेमनगर के पास सामने से आ रही मारुति कार (जेके 17- 0400) से जा भिड़ी।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सवार सभी चारों घायलों को निकाला और प्रेमनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों में बुंजवाह निवासी एजाज अहमद और शाकिब हुसैन, साजिब हुसैन व नजीर फारूक शामिल हैं। इनमें से एक घायल को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।