उधमपुर। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, कोई व्यक्ति महामारी को मात देने में कामयाब रहा है। जिले में मौजूदा समय में चार मामले सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4324 हैं, जिनमें से 4263 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।