फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 से अधिक लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। सीआरपीएफ 187 बटालियन की ओर से सोमवार को गोविंदपुरा मैत्रा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर लगाया। इसका शुभारंभ बटालियन कमांडेंट आरबी गुप्ता ने किया। शिविर में तीन सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां सहित कोविड किट भी वितरित की
विज्ञापन

इस मौके पर कमांडेंट आरबी गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा शिविर लगाने का उद्देश्य दूरदराज के ग्रामीणों को घर द्वार पर सुविधा मुहैया करवाना था। शिविर में तीन सौ से अधिक लोगों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि सेक्टर आईजी के दिशानिर्देश पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
सीआरपीएफ हमेशा जन कल्याण के लिए प्रयासरत है। इससे पहले कोरोना काल में भी दूरदराज के इलाकों में जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाया गया था। इस दौरान उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामबन डॉक्टर इकबाल भट्ट, द्वितीया कमांड अधिकारी आरएल मीणा, सहायक कमांडेंट राजेश्वरी, सरपंच मोहिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें