फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा । धर्मनगरी के रेलवे मार्ग पर पिछले सप्ताह हुई चोरी की वारदात पुलिस ने मंगलवार को सुलझा ली। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना कटड़ा में पिछले सप्ताह चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जम्मू के बख्शी नगर निवासी सुरिंदर सिंह शिंगारी के प्लॉट से कीमती निर्माण सामग्री की चोरी हुई थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बाबू खान निवासी पड़ोह खैरी, जमाद अली उर्फ बिनिया निवासी पड़ोह खैरी, राहुल शर्मा निवासी आरली, तहसील कटड़ा और करामत अली निवासी पड़ोह खैरी को गिरफ्तार किया। चोरी करने में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर के साथ-साथ लगभग 2.5 लाख रुपये की कीमत की 85 लोहे की शटरिंग प्लेटें बरामद की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें