फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग अधिकारियों ने नाटक कर दी बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी

विज्ञापन
उधमपुर: नॉर्दन कमांड हॉस्पिटल में केक काटकर 97 मिल्ट्री नर्सिंग राइजिंग डे मनाया गया. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के सैन्य अस्पताल में मिलिट्री नर्सिंग (मनसे) ने अपना 97वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें बेसिक लाइफ सपोर्ट पर नर्सिंग अधिकारियों ने एक नाटक प्रस्तुत कर अपने काम से अवगत कराया। इसकी खूब सराहना भी हुई।
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह में ब्रिगेडियर मैरीकुट्टी सेबेस्टियन (प्रिंसिपल मैट्रॉन) ने नर्सिंग अधिकारियों की टीम के साथ कई शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें नर्सिंग अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की आवश्यकता को पूरा करने और अधिक नैदानिक कौशल हासिल करने के लिए विभिन्न विषयों पर नर्सिंग क्लीनिकल प्रस्तुति के बाद अस्पताल के सभी जेसीओ/ओआर और रक्षा नागरिकों के लिए उन्नत कार्डिएक लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइफ सपोर्ट पर कौशल कार्यशाला शामिल थी।
कमांड अस्पताल के कमांडेंट मेजर जनरल डीके श्रीवास्तव ने कार्यशाला के कौशल स्टेशनों का उद्घाटन किया और ब्रिगेडियर आई डेलोस फ्लोरा (ब्रिगेडियर मनसे, मुख्यालय उत्तरी कमान) ने सप्ताह के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए ज्ञान का ई-दीप प्रज्ज्वलित किया। कहा कि कमांड अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों ने नर्सिंग देखभाल के साथ अस्पताल की सफलता की कहानियों में हर समय योगदान दिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम के रूप में कमांड अस्पताल के ओपीडी परिसर में नर्सिंग अधिकारियों ने बेसिक लाइफ सपोर्ट पर एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा गो ग्रीन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सभी नर्सिंग अधिकारियों के साथ ब्रिगेडियर एमके सेबेस्टियन और कर्नल राजश्री वी द्वारा अस्पताल में पौधरोपण भी किया। ब्रिगेडियर आई डेलोस फ्लोरा ने इस बात पर जोर दिया कि कमांड अस्पताल की प्रत्येक सोल्जर नर्स को अंतिम रोगी देखभाल और नर्सिंग उत्कृष्टता का अभ्यास करना जारी रखना चाहिए, जो हमारी सेवा का आदर्श वाक्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें