फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लिए पूर्व आतंकी ने दी अपहरण की धमकी

Wed, 18 Feb 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार की रात एक पूर्व आतंकी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह चिरहार गांव निवासी एनएचपीसी के कर्मचारी से दस लाख रुपये मांगने पहुंचा। रुपये नहीं देने पर वह उसके बेटे को अगवा करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


एसपी युगल मनहास ने बताया कि चिरहार निवासी नजीर अहमद लोन ने शिकायत की थी कि लश्कर के पूर्व आतंकी मो. जाफर शेख निवासी डुल ने चार-पांच माह पहले ही कहा था कि वह उसे दस लाख रुपये दे।

अन्यथा उसके आठवीं के पुत्र मुसवीर अहमद का स्कूल से ही अपहरण कर लिया जाएगा। हालांकि उस समय इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। अब जब वह उसके निवास स्थान पर रुपये लेने आया तो उसकी पहचान कुछ स्थानीय लोगों ने की और मौके पर ही पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे वहीं पर दबोच लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह रिपोर्ट इसलिए नहीं कर रहा था कि उस व्यक्ति ने चेतावनी दी थी कहा था कि खबर करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जब पूर्व आतंकी नजीर अहमद के घर पर आया तो पहले उसका मोबाइल छीन लिया और कहा कि उसकी मांग पूरी करे। तब तक उसके घर के किसी सदस्य ने पुलिस को खबर कर दी और तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसपी अब्दुल कयूम के नेतृत्व में थाना प्रभारी समीर जिलानी मौके पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

1992 से 1997 तक था सक्रिय
एसपी का कहना है कि यही व्यक्ति 1992 से 1997 तक आतंकी संगठन के साथ जिला किश्तवाड़ में सक्रिय रहा था। बाद में उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। उसके खिलाफ उसी समय डुल के निवासी मस्ता गुरशार अहमद के अपहरण और उसकी हत्या का आरोप थ। इसी मामले में वह सात वर्ष तक जेल में रहा। 2005 में वह बरी हो गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें