फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खिलते फूलों की जीवंत प्रस्तुति को निहारने पहुंचे प्रकृति प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के जखैनी पार्क में उपायुक्त सलोनी राय की देखरेख में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर शो वीरवार को संपन्न हो गया। इसमें जिले भर से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोग खिलते फूलों की जीवंत प्रस्तुति को निहारने और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
समापन समारोह के अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल समापन के लिए विभिन्न विभागों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के रंगारंग और सार्थक कार्यक्रम न केवल प्रकृति का जश्न मनाते हैं, बल्कि रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लावर शो के दूसरे दिन स्थानीय और सूचना विभाग के कलाकारों और छात्रों की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रोमांचित किया। मुख्य आकर्षण नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला और नशा मुक्त समाज के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन शानदार तरीके से हुआ। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान और अन्य विभागों के जिला प्रमुखों के अलावा स्थानीय लोग, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें