फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैरता पत्थर बना कौतूहल

Thu, 13 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब पच्चीस किमी दूर चढ़ई में स्थित ज्ञानकोट आश्रम के जलकुंड में तैरता पत्थर वहां आने वाले भक्तों के लिए वर्षों से कौतूहल बना हुआ है। करीब 40 साल पहले एक भक्त ने दक्षिण भारत स्थित रामसेतु से पत्थर ज्ञानकोट आश्रम में लाया था। तभी से आसपास के क्षेत्र के लोग आश्रम में पानी में तैरते हुए पत्थर को देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


आपने रामायण में वानर सेना द्वारा बनाए गए समुंदर पर तैरते हुए पत्थरों के पुल के बारे में तो सुना ही होगा। ऐसा ही एक पत्थर चढ़ई स्थित ज्ञानकोट आश्रम के जलकुंड में भी तैरता हुआ दिखाई देता है। हर कोई पानी में पत्थर को तैरता देख हैरत में पड़ जाता है।

आश्रम में श्रीलंका से लाए गए अशोक वृक्ष भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। कहा जाता है कि इस वृक्ष को वहां से लाया गया था, जहां पर रावण द्वारा सीता माता को हरण कर रखा गया था। आश्रम के स्वामी रामायणी महात्मा ने बताया कि 40 साल पहले इस पत्थर को आश्रम में एक भक्त ने लाया था। अगर सरकार चाहे तो इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित कर सकती है। पर जगह को उसके महत्व के समान विकास उपलब्ध नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें