शहीद संजीवन सिंह की याद में 75 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
- फोटो : शहीद संजीवन सिंह की याद में 75 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
डोडा। जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस के सिपाही बलिदानी संजीव सिंह और हेड कांस्टेबल संजीवन सिंह की याद में रविवार को डोडा जिले के दुर्गानगर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 75 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जो उनकी बहादुरी, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।
बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ कार्यक्रम में जुटी। शहीद संजीवन सिंह ने फरवरी 2015 में कश्मीर में एक उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान अद्वितीय साहस का परिचय दिया, जहां वे कर्नल एमएन राय के साथ शहीद हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने संबोधन में कहा कि संजीव सिंह और हेड कांस्टेबल संजीवन सिंह जैसे शहीद न केवल हमारे क्षेत्र बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। इस मौके पर जिला विकास परिषद के सदस्य धन्तर सिंह कोतवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। संवाद