फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी में अब लोगों को जल्द मिलेगी सभी टेस्टों की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी में अब लोगों को सभी प्रकार के टेस्टों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन लैब का विस्तार करने जा रहा है। इसके लिए अस्पताल परिसर में टेस्ट के लिए आई नई मशीनों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

जीएमसी अस्पताल में लोगों को सभी प्रकार के टेस्टों की सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मशीनें तो भेज दी गई हैं लेकिन अस्पताल परिसर में बनी लैब में जगह न होने के कारण मशीनें अभी तक डिब्बों में ही बंद हैं। इसके चलते मरीजों को अभी सभी प्रकार के टेस्टों की सुविधा नहीं मिल पा रही है और वे प्राइवेट क्लीनिकों में जाकर अपने टेस्ट करवाने पर मजबूर हैं। हालांकि अब अस्पताल प्रशासन की ओर से लैब का विस्तार करने के लिए और विभिन्न प्रकार के टेस्टों के लिए आई मशीन को लगाने के लिए अस्पताल परिसर के बीचोंबीच बने दवाइयां रखने वाले स्टोर को खाली करवा कर वहां पर लैब बनाई जा रही है।
मौजूदा समय में थायराइड, टार्च, विटामिन, आयरन डिफेंशी, आरबीसी, प्लाज्मा, हैपेटाइटिस व कैंसर सहित अन्य टेस्टों के लिए विभाग की ओर से मशीनें तो आ गई हैं लेकिन जगह की कमी के चलते अभी तक लग नहीं पाई हैं। इसके चलते इस प्रकार के टेस्ट करवाने वाले मरीजों को प्राइवेट क्लीनिकों में जाकर अधिक पैसे खर्च कर करवाने पड़ रहे हैं। हालांकि रोजाना अस्पताल की ओपीडी में 600 के करीब लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए आते हैं। इनमें से 50 के करीब गर्भवती महिलाएं होती हैं। डाॅक्टर की ओर से थायराइड टेस्ट पहले माह से लेकर प्रसव तक बहुत जरूरी होता है लेकिन अस्पताल में टेस्ट की सुविधा न होने के कारण मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक में जाकर महंगे दामों में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अगर अस्पताल में थायराइड टेस्ट की सुविधा हो तो यह 50 रुपये में हो जाता, लेकिन प्राइवेट क्लीनिक में इस टेस्ट के दाम 200 से शुरू होकर 600 तक होते हैं। बाकी टेस्टों की बात की जाएं तो उनके प्राइवेट क्लीनिकों में काफी ज्यादा रेट हैं, जोकि अस्पताल के रेट से कई गुणा अधिक हैं।
अस्पताल अस्पताल में टेस्टों के कीमत प्राइवेट क्लीनिक
थायराइड 50 200 से 600
विटामिन डी 800
हैपेटाइटस ए व ई- 150 900
सीए125 (कैंसर टेस्ट) 1000
टार्च- 1000
इनमें टार्च, सीए 125, विटामिन डी, व हैपेटाइटस के अन्य टेस्टों की नई मशीनें आ गई हैं और जल्द ही विभाग की और से इन टेस्टों की रेट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।
इस संदर्भ में मेडिकल सुपरिटेडेंट डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि लोगों को हर प्रकार के टेस्टों की सुविधा प्रदान करने के लिए अस्पताल के अंदर बने मेडिकल स्टोर को दूसरी जगह पर शिफ्ट कर लैब बनाई जा रही है ताकि विभिन्न प्रकार के टेस्टों के लिए आई नई मशीनों को लगाया जा सके और अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें