फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई है। शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही केवल एक व्यक्ति संक्रमण को मात देने में कामयाब रहा हैं। संक्रमित के संपर्क में रहने वाले कई लोगों को कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। जिले में मौजूदा समय में 31 मामले सक्रिय हैं। नए मामले सामने आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ने लगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इनकी संख्या में कमी आने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को भी राहत मिल रही है। हर रोज पांच से कम मामले ही सामने आ रहे थे। शुक्रवार को भी केवल एक नया मामला पाया गया था। जबकि चार लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए थे। वहीं, अब शनिवार को अचानक से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो गई और शाम तक कुल पांच लोग संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11296 हो गए हैं। इनमें से 11130 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 31 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें