उधमपुर। जखैनी चौक पर लगाए गए नाके पर पुलिस ने सौ ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस ने जखैनी चौक पर वाहनों की रूटीन जांच के लिए नाका लगाया था। इस दौरान समरोली की तरफ से पैदल आ रहे अब्दुल याकूब निवासी थर्ड बली की संदिग्ध हालत को देखकर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 100 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।