बुधवार को तीन सड़क हादसों में पांच जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दो को गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफ किया गया है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है।
रामबन के बस स्टैंड के पास कैपटेरिया मोड़ पर श्रीनगर की ओर जा रही कार जेके 03 डी 1164 की टक्कर एक महिला जख्मी हो गई। कार चालक ने जाहिदा बेगम निवासी वार्ड नंबर चार रामबन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसे गहरी चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया
गया है। दूसरा हादसा भी रामबन कसबे के बावली बाजार में जियारत के पास हुआ। यहां कार जेके 02 एके 6262 को श्रीनगर की ओर जा रहे ट्रक जेके 13 एक 5244 ने सामने से टक्कर मार दी। कार श्रीनगर से आ रही थी।
हादसे में कार सवार अविनाश डोगरा और शादीलाल डोगरा दोनों निवासी मैत्रा रामबन जख्मी हो गए। ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार पास की दुकान से भी टकरा गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर पंजाब सिंह निवासी बजमस्ता रामबन उसकी चपेट में आ गया।
तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से अविनाश को जम्मू रेफर किया गया है। बताया जाता है कि ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी। उसका एक्सल टूटा बताया जा रहा है। इसके चलते चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आर रही कार से टक्कर हो गई। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया है।
चिनैनी में कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत डागरा के पास एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक
बुधवार को हाईवे पर डागरा के पास श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहे टैंकर से चालक का नियंत्रण खो गया और पहाड़ी से जा टकराया। इस हादसे दो सुरेंद्र कुमार और आमान कुमार घायल हो गए। दोनों को चिनैनी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।