- जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नरसू नाला इलाके में हुआ हादसा, कार के परखचे उड़ गए
- घायलों में एक ही परिवार की महिलाएं और बच्चे शामिल, भद्रवाह के रहने वाले हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उधमपुर के नरसू नाला इलाके में शुक्रवार को एक कार व ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की मदद से घायलों को जीएमसी उधमुपर में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर उधमपुर से श्रीनगर की ओर मारुति ऑल्टो कार (जेके06ए- 1529) गलत दिशा से आ रही थी। सामने से श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे ट्रक (जेके13एफ- 4252) के साथ कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों एक ही परिवार की महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और सीआरपीएफ के जवान की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया गया। वहां पर उनका इलाज जारी है। सभी घायल भद्रवाह के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में घायल होने वालों में उत्तमा देवी (52) पत्नी ओमकार सिंह, सुहानी (3),
योहानी सिंह (6), ओमकार सिंह (55), रोहानी देवी (35) पत्नी रोहित सिंह
शामिल हैं।