फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगमंच: रियासी में आज से पांच दिवसीय नेशनल थियेटर फेस्टिवल का आगाज

Thu, 01 Sep 2022 03:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी

सार

रियासी में नेशनल स्तर पर थियेटर फेस्टिवल करवाया जा रहा है। गुरुवार को पहला नाटक 'स्पार्टाकस' का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
Theater Festival begins in Reasi - फोटो : विकास बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला रियासी में गुरुवार से मिनी सचिवालय में बने आडिटोरियम हाल में पांच दिवसीय थियेटर फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है। इसमें कई दिगगज कलाकार अपने अभिनय से लोगों का दिल मनोरंजन करेंगे। गुरुवार से रोजाना शाम को एक नाटक का मंचन थियेटर ग्रुप की तरफ से किया जाएगा। पहले नाटक का मंचन करने थियेटर समूह के सदस्यों को एनएचपीसी कॉलोनी ज्योतिपुरम या फिर अभिनव थियेटर जम्मू के लिए जाना पड़ता था।
विज्ञापन


सचिवालय में ऑडिटोरियम बनने के बाद पहली बार रियासी में नेशनल स्तर पर थियेटर फेस्टिवल करवाया जा रहा है। गुरुवार को पहला नाटक 'स्पार्टाकस' का मंचन किया जाएगा। इसे अभिनव कला मंच की तरफ से प्रस्तुत किया जाएगा। शुक्रवार को मनोरंजन कला केंद्र जम्मू पंजाबी नाटक 'परिंदे जान हून कित्थे' होगा। वहीं, शनिवार को नाटक संध्या छाया का मंचन सबरंग कला संगम करेगा।

रविवार को डूग्गर मंच जम्मू डोगरी नाटक घूमट मदान का मंचन करेगा। सोमवार को डोगरी नाटक चिट्टा सिंह का आयोजन समूह थियेटर ग्रुप जम्मू की तरफ से किया जाएगा। नाटकों का मंचन संगम थियेटर ग्रुप रियासी की तरफ से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें