फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 174 पुरुष और 68 महिलाओं ने एक साथ चलाई साइकिल... ताकि स्वस्थ रहे भारत

विज्ञापन
उधमपुर। लाटी जोन में साइक्कोथान को हरी झंडी दिखाते हुए खेल विभाग के अ​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
उधमपुर जिले के 11 जोन में युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से साइक्लोथाॅन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। फिट इंडिया अभियान के तहत युवा सेवा एवं खेल विभाग ने अपने शैक्षणिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर साइक्लोथॉन अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में 174 पुरुष एवं 68 महिलाओं ने एक साथ पैडल चलाकर फिट इंडिया मूवमेंट का संदेश दिया।
जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को बताना है। उधमपुर में जोन खेल शिक्षा अधिकारी दीप कुमार की देखरेख में मिनी स्टेडियम में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 15 पुरुष और 15 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पंचैरी जोन में सरकारी हाई स्कूल पंजर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जोनल खेल अधिकारी विजय कुमार जंडियाल ने किया। इसमें 16 पुरुष और चार महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जोन घोरडी ब्लॉक मुख्यालय घोरडी से साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसकी देखरेख आईसी जेडपीईओ यशपाल शर्मा ने की। इसमें 4 पुरुष और एक महिला प्रतिभागी ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों में नेकराम, विष्णु, प्रदीप शर्मा, रवि कुमार शर्मा, सुनील सिंह, दिनेश कुमार आदि शामिल थे।
जिब जोन में हायर सेकेंडरी स्कूल जगानू और हाई स्कूल लड्डन में दो-साइट साइक्लोथॉन आयोजित किए गए जिसकी देखरेख जेडपीईओ ज्योति रानी ने की। इसमें 10 पुरुष और आठ महिला प्रतिभागी शामिल थे। कार्यक्रम में पीईएम अजीत सिंह, संजय शर्मा, अजय शर्मा, पीईटी रमन गुप्ता पीईटी, आरईके नितिन राठौर आदि कर्मचारियों ने सहयोग दिया।
मजालता जोन : इस जोन में हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित साइक्लोथॉन को प्रधानाचार्य राजेश कुमार और क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी करतार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
चिनैनी जोन : इस जोन में हायर सेकेंडरी स्कूल सुद्धमहादेव द्वारा आयोजित कार्यक्रम की देखरेख क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी ने की जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सोम राज थे। कार्यक्रम में छह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
खून जोन : यहां पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल खून में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी करतार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। इसमें 10 पुरुष और दो महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर 18 क्षेत्रीय कर्मचारियों में पीईएम, पीईटी और आरईके जैसे ज्ञान सिंह, निशा शर्मा और मोहन लाल गुप्ता शामिल थे।
डुडू जोन : इस जोन में लाटी से पुंडल तक आयोजित साइक्लोथॉन में पुरुषों की भी अच्छी-खासी भागीदारी रही। जोन रामनगर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 15 स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन

टिकरी जोन : इस जोन में टिकरी से चन्नास तक साइक्लोथॉन जोन अधिकारियों द्वारा समर्पण भाव से आयोजित किया गया और 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा ने 11 जोन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें 242 प्रतिभागियों में 174 पुरुष, 68 महिलाओं ने एक साथ पैडल चलाकर फिट इंडिया मूवमेंट का संदेश फैलाया। यह संयुक्त प्रयास उधमपुर जिले में स्वास्थ्य जागरूकता की गहरी होती संस्कृति को दर्शाने के उद्देश्य से किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें