उधमपुर। पुलिस की तरफ से रैंबल पुलिस स्टेशन में जिले का पहला वुमन हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी सरगुन शुक्ला ने किया। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क से महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी।
एसएसपी ने बताया कि वुमन हेल्प डेस्क की सुविधा वाला रैंबल पुलिस स्टेशन जिले का पहला पुलिस स्टेशन बना गया है। जल्द ही जिले में सात अन्य पुलिस स्टेशन और चौकियों में भी वुमन हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इन्हें स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की मदद करना है। ग्रामीण इलाकों से महिलाओं का शहर तक पहुंचना मुश्किल होता है। इसलिए महिलाओं की मदद का प्रयास किया है। अब महिलाओं को अपनी शिकायत लेकर उधमपुर पुलिस स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। वह नजदीकी वुमन हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। पुलिस की टीम भी महिलाओं की मदद के लिए हर समय तैयार रहेगी।