फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप के इंस्पेक्टर के खिलाफ फूटा कारोबारियों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मंडे मार्केट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेहड़ी जोन में मंडे मार्केट को स्थानांतरित करने के दूसरे सप्ताह में कारोबारियों ने सोमवार दोपहर को नगर परिषद के इंस्पेक्टर पर धक्कामुक्की करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। कारोबारियों के अनुसार नगर परिषद लगातार परेशान कर रही है। प्रशासन से अपील है कि इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर चल रही कार्रवाई के बाद मंडे मार्केट को पिछले सप्ताह रेहड़ी जोन में स्थानांतरित किया गया था। इस सप्ताह मार्केट का दूसरा दिन था। कारोबारियों ने सुबह दस बजे फड़ियां लगा कर काम करना शुरू कर दिया। ग्राहक कम आने पर कारोबारी थोड़े मायूस भी दिखाई दिए। इसी बीच दोपहर बाद दो बजे कारोबारियों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुनील कुमार व अन्य कारोबारियों ने बताया कि सभी फड़ी वालों ने निर्णय लिया कि काम में थोड़ी तेजी लाने के लिए सभी दस-दस रुपये इकट्ठे कर किसी ढोल वाले को बुलाएंगे, ताकि ग्राहकों को मंडे मार्केट के बारे में आकर्षित किया जा सके। अभी उप प्रधान पैसे इकट्ठे कर ही रहे थे कि अचानक नगर परिषद का इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचा और उप प्रधान को कॉलर से पकड़ कर नगर परिषद कार्यालय ले जाने लगा। उसका कहना था कि साहब बुला रहे हैं जल्दी अंदर चलो।
नगर परिषद अधिकारियों की इस तरह की बदसलूकी को किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा। सभी प्रशासन की अनुमति पर ही काम कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी लगातार परेशान कर रहे हैं। इसलिए नगर परिषद के उच्च अधिकारियों से मांग है कि धक्का मुक्की और बदसलूकी करने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, लोगों को मंडे मार्केट के रेहड़ी जोन में लगने की जानकारी देने के लिए भी कुछ प्रयास किए जाएं, ताकि कारोबार में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें