फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला में दो अलग-अलग स्थानों में पांच मकानों में आग लग गई। इस दौरान दो घर पूरी तरह से राख में बदल गए, जबकि तीन को आंशिक रुप से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सुबह लगभग 11 बजे शहर से 25 किलोमीटर दूर पलमाड़ इलाके के गांव होड़ना में आग लगने से एक मकान जल कर राख हो गया। लाखों की संपत्ति को नुकसान हुआ है। आसपास के निवासियों ने आग पर काबू पाने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन पूरी तरह जलने से नहीं रोक पाए।
यह मकान सोमनाथ का था। इसी प्रकार दोपहर के समय शहर के करीब हुलर गांव में आग लगने से चार रिहाइशी घर जले, एक पूरी तरह राख हो गया, जबकि तीन को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। यह सभी मकान चारों भाइयों के थे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों सहित दमकल विभाग, सेना, पुलिस आदि मौके पर पहुंची। लेकिन आग पर जबतक काबू पाया गया, तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। जिन लोगों के यह मकान थे उनमें गुलाम हसन, निसार अहमद, अब्दुल रशीद और परवेज अहमद शामिल हैं।
गुलाम हसन का मकान पूरी तरह से जल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने की घटना की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों जगह शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। रेड क्रास सोसाइटी की तरफ से सहायता की गई।
मानी पंचायत में कच्चा मकान जला
रामनगर। घोरडी ब्लाक की मानी पंचायत में शुक्रवार सुबह आग लगने से कच्चा मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से किसी व्यक्ति को तो नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन अंदर रखे 15 मुर्गे जल गए। वहीं मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मोहम्मद दीन पुत्र सुबह करीब आठ बजे काम करने के लिए घर से बाहर निकला। घर पर उसके दो बच्चे थे। कुछ समय के बाद अचानक घर के अंदर आग लग गई। आग लगने पर बच्चे कमरे से बाहर निकल आए और शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें