फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलस कर महिला की मौत

Fri, 06 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आग से बुरी तरह झुलसी महिला की मौत वीरवार को रामनगर के प्रिया गांव में हो गई। हालांकि उसे रामनगर के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार प्रिया की रहने वाली कांता देवी पत्नी चरण दास अपने घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक रसोई घर में रखा दीपक उसके ऊपर गिर गया।

इस दौरान दीपक में भरे मिट्टी तेल उसके कपड़े पर गिर गया और आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग पूरे कपड़े में पकड़ ली और कांता आग लपटों में घिर कर चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर घर वाले भी रसोई घर की तरफ भागे।

कांता देवी को बचाने की कोशिश भी की, मगर तब तक कांता बुरी तरह से झुलस चुकी थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में उसे जम्मू रेफर किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें