फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिब व कैंबल डंगा को मिले दो नए ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति होगी सुचारु

विज्ञापन
उधमपुर में जिब में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते हुए विधायक पवन कुमार गुप्ता।
विज्ञापन
- विधायक पवन गुप्ता ने किया जनसमर्पित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने सोमवार को 30 केवीए क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन किया। इनकी लागत लगभग 10 लाख रुपये है। इससे जिब और कैंबल डंगा जैसे इलाकों में बिजली की सुचारु आपूर्ति मिल पाएगी।
इन ट्रांसफार्मरों से कई घरों को लाभ होगा जो कई वर्षों से बार-बार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। विधायक गुप्ता ने बताया कि परियोजना को लोगों की मांग पर प्राथमिकता दी गई। इसे जिला विकास परिषद के सदस्य आशु शर्मा, पूर्व सरपंच राकेश शर्मा, शशिपाल शर्मा सहित सुनील खजूरिया, और पंकज केरनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था। अपने चुनाव अभियान के दौरान किए गए वादे को उन्होंने पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक गुप्ता ने जनता को आश्वासन दिया कि सात वर्षों के दौरान विशेष रूप से उप राज्यपाल शासन में जनता द्वारा उठाए गए पुराने मुद्दों का भी समाधान करेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान वर्ष के लिए सरकार द्वारा धनराशि जारी होने के बाद शिक्षा, जल आपूर्ति और बिजली जैसे क्षेत्रों में सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे, जो उनकी प्राथमिकताएं हैं। कार्यक्रम में पूर्व पंच राज कुमारी, शशि बाला, पूर्व निरीक्षक उत्तम सिंह, मदन लाल और पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें