फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गांव होड़ना द्रुबील में आग लगने से मकान जलकर राख

विज्ञापन
किश्तवाड़ के तहसील मुगलमैदान के गांव होड़ना द्रुबील में आग लगने से एक मकान जल कर राख। - फोटो : किश्तवाड़ के तहसील मुगलमैदान के गांव होड़ना द्रुबील में आग लगने से एक मकान जल कर राख।
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के मुगल मैदान तहसील के अंर्तगत होड़ना द्रुबील में रविवार और सोमवार की अर्धरात्रि के समय अचानक एक मकान में आग लग गई। इससे पूरा मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव दूर होने की वजह से दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन तब तक पूरा मकान जल गया था। जिनका मकान जला उनका नाम अब्दुल रशीद वानी बताया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। घर से बेघर हुए परिवार के लिए जिला प्रशासन ने रेडक्राॅस सोसायटी की तरफ से राहत सामग्री भेज दी गई। इसमें उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने गद्दे, बेड, कंबल और पिलो कवर सहित बेडशीट सहित वाटर कूलर और किचन सेट आदि भेज दिए गए। इसके अलावा कुछ राशि भी प्रदान की गई। मकान के साथ-साथ लाखों रुपये का सामान भी इसमें राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें