फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी में एमआरआई से लेकर आईसीयू की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी के सहायक अस्पताल में तैयार किए जा रहे 200 बेड के टीचिंग अस्पताल की इमारत का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके बाद अस्पताल में बेड की क्षमता 500 हो जाएगी। इसमें एमआरआई से लेकर आईसीयू की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि मौजूदा समय में पुरानी इमारत में चल रहे जीएमसी में कई बार बेड की कमी आने से एक ही बेड पर दो दो मरीजों को भी रखना पड़ता है और सुविधाएं भी नहीं हैं। इसके चलते मरीजों को जम्मू मेडिकल कॉलेज की ओर अपना रुख करना पड़ता है। वहीं मौजूदा समय में इमारत का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जून 2025 तक इस नई अस्पताल की इमारत में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

अस्पताल की नई इमारत में बनेंगे चार नए ऑपरेशन थियेटर
एक तरफ जहां नई इमारत के बनने से अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़ जाएगी तो वहीं दूसरी ओर चार नए ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, इंटेसिव केयर यूनिट और एमआरई मशीन के अलावा मेडिसन व सर्जरी के लिए वार्ड भी बनेंगे। वहीं नई इमारत में ओपीडी बनाई जाएगी। पुरानी इमारत में जगह की कमी के चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं डाॅक्टरों के बैठने के लिए कमरे भी पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन


जिले की पांच लाख आबादी के लिए जीएमसी में 300 बेड
मौजूदा समय में जीएमसी में जिले के पांच लाख के करीब लोगों के लिए 300 बेड ही हैं, जोकि बहुत कम हैं। नई 200 बेड की इमारत बनने से अब जीएमसी में 500 बेड की क्षमता हो जाएगी। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा।
इस संदर्भ में जीएमसी के प्रिंसिपल मृत्युंजय गुप्ता का कहना था कि जीएमसी परिसर में बन रही टीचिंग अस्पताल की इमारत का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। नई इमारत के तैयार होने से कई स्वास्थ्य सुविधाओं का लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अस्पताल में बेड की क्षमता 500 के करीब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नई इमारत में एमआरआई मशीन लगाने के लिए अपने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। उम्मीद है कि मशीन लग जाएगी। इसके चलते लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें