उधमपुर: भदरवा में दुकानों में लगी आग का दृश्य.
- फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। कस्बे के उडराना क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से तीन दुकानें जल गईं। इनमें लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई।
जानकारी के मुताबिक तीन दुकानों वाली तीन मंजिला इमारत में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने आग की घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ भद्रवाह जतिंदर सिंह रकवाल ने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, शुरुआती जांच में मामला शॉर्ट सर्किट से लगी आग का लग रहा है।
वहीं दुकानों के मालिक यासिर लोन पुत्र शौकत अहमद लोन निवासी उडराना भद्रवाह ने बताया कि फास्ट फूड, बुटीक और पैनलिंग शॉप समेत उसकी तीन दुकानों में आग लगने से करीब 70 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई है। उसने मांग की कि सरकार को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए, क्योंकि उसने कारोबार बढ़ाने के लिए बैंकों से कर्ज लिया है।
उधमपुर: भदरवा में दुकानों में लगी आग का दृश्य.- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर: भदरवा में दुकानों में लगी आग का दृश्य.- फोटो : UDHAMPUR