फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर चौक पर हुई आगजनी की घटना में कई लोग हुए बेघर

विज्ञापन
उधमपुर में आग बुझने के बाद नुकसान का जायजा लेता आरे का मालिक - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के रामनगर चौक पर वीरवार शाम को हुई आगजनी में पीड़ित मंगतराम का करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया है। शुक्रवार सुबह जब उसने स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि उसका कोई सामान शेष नहीं बचा।
विज्ञापन

मंगतराम ने कहा कि वह लड़की की रेहड़ियां बनाने का काम करता था। वीरवार को शाम चार बजे काम बंद कर घर गया था। बाद में उसे आगजनी की जानकारी मिली। इसमें उसका सारा लकड़ी का सामान जलकर खाक हो गया है, जिससे उसे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। उसकी जीविका का साधन भी उससे छिन गया है। प्रशासन से अपील है कि जल्द मदद की जाए।
वहीं, अन्य पीड़ितों बशीर अहमद व अन्य ने कहा कि उनका रहने का स्थान छिन गया है। सारा सामान भी जल गया है। प्रशासन ने जल्द सहायता नहीं की तो बहुत कठिनाई उठानी पडे़गी। मौके पर पहुंचे नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरिंद्र सिंह खालसा ने कहा कि जिस जगह पर आग लगी है, वहां मजदूर रहते थे। घटना में एक स्कूटी और एक बाइक सहित चार लकड़ी के खोखे और लोगों का सामान जला है। मानवीय आधार पर जो संभव हो पाएगा, मिलजुल कर इन लोगों की यथा संभव आर्थिक सहायता की जाएगी। ताकि, ये लोग रहने का बंदोबस्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें