फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग

Fri, 23 May 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के समीप आग लगने से जलकर खाक हुईं झाड़ियां।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने समय रहते पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे की झाड़ियों में वीरवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। इस कारण आग से हुए नुकसान की भी जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सड़क किनारे झाड़ियों से धुआं उठते देखा। इसके चंद मिनट बाद ही जब धुएं का गुबार नजर आया, तो घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। बेहद कम समय में मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि घटनास्थल के पास रेलवे स्टेशन, बिजली के कई खंभे और सड़क भी है। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो आग फैलने पर गंभीर हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम ने भी लोगों से भी सहयोग की अपील की है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सूखी झाड़ियों, घास, जंगल इत्यादि के आसपास बीड़ी, सिगरेट इत्यादि जलाकर न फेंकें। आग लगने का पता चलते ही फौरन दमकल विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें