उधमपुर के कावा इलाके में मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी व बाहर निकाला सामान
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर से सटे कावा इलाके में शुक्रवार को जमीनी विवाद के चलते पांच लोगों ने महिला से मारपीट कर उसके कच्चे मकान में लगा दी। आग लगने से घर में रखा ज्यादातर सामान जल गया है। सूचना मिलने पर दमकल ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, वाहन ठिकाने पर नहीं पहुंच सका, इसलिए कर्मी काम ही नहीं कर सके।
आशा कर्मचारी सुदर्शन देवी ने बताया कि घर तक पहुंचने के लिए रास्ते को लेकर उनका लंबे समय से गुड्डी नाम के व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा है। गुड्डी ने वर्षों से घास चराई की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। अब वह उनको घर तक जाने का रास्ता नहीं दे रहा है। वह रास्ते पर अपना मालिकाना हक जताता है। शुक्रवार दोपहर को जब वह घर आ रही थीं तो देखा कि गुड्डी एक व्यक्ति परमी के व्यक्ति के साथ तीन मजदूरों को लेकर रास्ता बंद कर कर रहा है। सुदर्शन ने जब इसका विरोध किया तो गुड्डी ने उसको पीटना शुरू कर दिया।
बुरी तरह पीटने के बाद पांचों लोग सुदर्शन के घर में गए और लगा कर मौके से फरार हो गए। सुदर्शन ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने दमकल को भी सूचित किया। लेकिन, घर तक पहुंचने का रास्ता न होने के चलते कर्मचारी काम नहीं कर पाए। सभी लोग घर से थोड़ा सामान बाहर निकालने में कामयाब रहे। हालांकि, ज्यादातर सामान अंदर जल गया है। महिला ने बताया कि गुड्डी वर्षों से उन्हें परेशान कर रहा है। कई बार उसने मारपीट भी की है। इसके बारे में पुलिस से भी शिकायत की है, लेकिन आज तक इसको लेकर सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
घटना के बारे में पंच पूर्ण चंद ने बताया कि जब महिला के साथ मारपीट हुई तो वह भी उसके रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। पंच ने बताया कि उन्होंने कुल पांच लोगों को भागते हुए देखा है। महिला के साथ मारपीट और मकान को आग लगाना बहुत गलत है। पंच ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
उधमपुर के कावा इलाके में मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी व बाहर निकाला सामान- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर के कावा इलाके में मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी व बाहर निकाला सामान- फोटो : UDHAMPUR