फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वटसर इलाके के जंगल में भड़की आग पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के मढ़वा उपमंडल की छात्रू तहसील के वटसर इलाके के जंगल में भड़की आग पर दो दिन बाद काबू पाया गया। इस बीच, विभाग के वन अधिकारी मढ़वा (डीएफओ) विजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र में जंगल की आग बहुत तेजी से फैल गई थी। जैसे ही आग की घटना के बारे में सुना तो डिवीजन के कर्मचारियों की पूरी रेंज को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया। इसके बाद आग को रोकने के लिए दिन-रात काम किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान एक वन रक्षक भी घायल हो गया और उसका इलाज छात्रू स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी वनाधिकारी विजय कुमार की सराहना करते हुए कहा कि आग लगने की बात सुनते ही वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए वन कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को अपने साथ ले गए। दिन-रात बचाव अभियान को जारी रखते हुए आग पर काबू पाया। सामाजिक सुरक्षा, वन्यजीव, एफपीएफ, वन विकास निगम जैसे वन विभाग के अन्य सभी विंग के अधिकारी लगातार आग बुझाने वाली टीम के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें